ऐसा मेरे ही साथ होता है, या आपके साथ भी। Chapter 1
( देखिए स्वप्न में मेरे साथ क्या क्या होता है, क्या आपके साथ भी होता है, अगर ऐसा होता है तो मुझे बताए और नही होता तो भी बताना प्लीज ) Hiiii....I Am Mr. Sanjay, आप सभी का इस ब्लॉग में स्वागत है। पता नहीं मेरा जो दिमाग है उसमे क्या क्या चलता है। मैं यहां से वहा भाग–दौड़ मे बहोत कुछ सोचता हूं। अभी जो मैं आपको बताने जा रहा हूं, वो मेरे साथ एक बार नही बल्की बार–बार होता है। अगर आपको कोई स्वप्न आता होगा, तो वह एक ही बार आता होगा, लेकिन वही स्वप्न मुझे दोबारा आता है। ऐसा मेरे साथ क्यू होता है मुझे नहीं पता, लेकिन मजेदार लगता है। और मै बार बार उसी के बारे में सोचते रहता हु। अभी मै अपने एक स्वप्न के बारे मे बताने जा रहा हूं.. होता यू है कि, ‘एक बहुत बड़ा पुराना सा बंगला होता है। ( Haunted Movie मे जो डरावने सीन होते है ना उसी तरह का था। ) उस बंगले मे कोई नही रहता। और मै वहा अकेला ही था, मुझे डर भी लग रहा था। उस बंगले के अंदर मुझे किसी का चीखने–चिल्लाने का आवाज आ रहा था। वह जोरो–जोरो से च...